1. खबर-संसार
  2. »
  3. ऑटो मोबाइल
  4. »
  5. ऑटो रिव्यू
Written By ND

यामाहा की 2010 YZF-R1 अब भारत में

यामाहा
यामाहा ने अपनी बहुप्रतिक्षित बाइक YZF-R1 का 2010 मॉडल भारत में लाँच किया है, 12.5 लाख की कीमत वाली यह बाइक यामाहा के यूनिक डिजाइन, शानदार परफार्मेंस और इनोवेशन के साथ-साथ दुनिया की अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है।

998 सीसी की YZF-R1, यामाहा की M1 मोटो जीपी रेसिंग बाइक से प्रेरित है। क्रॉस प्लेन क्रेंकशॉफ्ट डिजाइन पर आधारित होने से इसका टोर्क आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और इसका थ्रॉटल फील भी बेमिसाल है।

यह बाइक एल्युमिनियम के फ्रेम से बनी है जो इसे बेहतरीन बेलेंस व शानदार हेंडलिंग प्रदान करता है। इसका फ्यूल टैंक 3-डी सिम्युलेशन एनालिसिस तकनीक के द्वारा डिजाइन किया गया है जो इसकी फ्रेम में इस तरह से फिट किया गया है कि बाइक मोड़ते समय अस्थिर नहीं होती।

इसकी हेडलाइट यामाहा की परम्परागत 4 बल्ब की जगह आईशेप फ्रंट माउंटेड 2 प्रोजेक्टर टाइप बल्ब वाली है। YZF-R1 13 शहरों में यामाहा के अधिकृत शोरूम के अलावा मुंबई, दिल्ली, पुणे और स्थित यामाहा फैक्टरी शॉप में 3 मेटलिक शेड ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी।