1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope March 2016

मार्च 2016 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, जानिए

Monthly Horoscope March 2016
मार्च 2016 : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 
 

 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के प्रकरण उलझेंगे। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। यात्रा से शांति मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। 

 
दिनांक- 12, 24 शुभ है, 4 अशुभ है। 
 
कुलदेवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पत्नी पक्ष से परेशानी आएगी। राजनीति में परेशानी रहेगी।  

दिनांक- 1,17  शुभ है,27 अशुभ है। 
 
भगवान श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापर अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। 

दिनांक- 7, 16 शुभ है, 9 अशुभ है। 
 
श्री-गुरु की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
 

 


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार कम रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की उन्नति होगी। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक- 8,16  शुभ है, 5 अशुभ है।
 
शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 


सिंह -  सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति नहीं होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।  कृषि में परेशानी आएगी। पत्नी पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों से मतभेद होगा। 
     

दिनांक- 19, 25 शुभ है, 13 अशुभ है।
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापर ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। संतान की उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा के योग है। स्वास्थ में सुधार होगा। भूमि संबंधी लाभ होगा। 

दिनांक- 1, 11 शुभ है, 6 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति रहेगी। कृषि लाभ देगी। स्वयं का स्वास्थ्य खराब रहेगा। माता से सुख प्राप्त होगा। विदेश यात्रा का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों से संबंधित कार्य में विजय प्राप्त नहीं होगी।

दिनांक- 3,15 शुभ है,10 अशुभ है।
 
राधा-कृष्णा की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार संबंधी लाभ वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में ऊंचाई मिलेगी। भूमि में हानि मिलेगी। राजनीति से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती न करें। स्वास्थ ठीक-ठीक रहेगा।

दिनांक- 8, 24 शुभ है,19 अशुभ है। 
 
माता की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 
 

 

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख वाला रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। राजनीति में परेशानी आएगी। स्त्री को कष्ट रहेगा। 

दिनांक- 5, 20 शुभ है, 28 अशुभ है।
 
श्रीराम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 

 

 

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उलझन रहेगी। यात्रा से शांति मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। संतान सुख मिलेगा। 

दिनांक- 4,16 शुभ है,18 अशुभ है।
 
विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

कुम्भ- कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी विजय वाला रहेगा। व्यापार में लाभ रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। भाई पक्ष से लाभ हो सकता है। पत्नी पक्ष से नुकसान प्राप्त होगा। शारीरिक तनाव हो सकता है, ध्यान देना होगा। नौकरी में उन्नति मिलने में उलझन रहेगी। खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा। 

दिनांक- 5, 25 शुभ है, 14 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

 

 

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। भूमि एवं मामा पक्ष से फायदा मिलेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। पत्नी के पक्ष से सहयोग मिलेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा।

दिनांक- 2,10 शुभ है, 24 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र की आराधना लाभप्रद रहेगी।


लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे