शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. July 2019 Weekly Horoscope
Written By

जानिए नए सप्ताह के नए सितारे

जानिए नए सप्ताह के नए सितारे। 8 July - 14 July Horoscope - July 2019 Weekly Horoscope
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
आप में से कुछ लोग नए फैशन को अपना सकते हैं। जिसे आपने हाल में ही परेशान किया है, उसे खुश करने के लिए कुछ खास कदम उठा सकते हैं। पेशेवर तौर पर ऊंचाई की तरफ अग्रसर होने की संभावना है। परिवार के साथ कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। प्रेमी की तरफ से कोई शानदार तोहफा आपका दिन खूबसूरत बना सकता है। स्वस्थ आदतों को अपनाकर आप बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृषभ
 
किसी के साथ हुए झगड़े की कड़वाहट आज आपका दिन खराब कर सकती है। घरेलू मोर्चे पर किया गया कोई परिवर्तन आपको पसंद नहीं आने की संभावना है। आपका बच्चा या घर का कोई अन्य नौजवान अपने अधिकार पर सवाल उठा सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको थका सकती है। घाटे में चल रहा उद्यम लाभकारी बन सकता है जिससे आपकी आर्थिक सेहत में सुधार संभव है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : भूरा
 
मिथुन
 
सामाजिक मोर्चे पर आपका प्रयास सफल हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर चीजें स्वत: आपके पक्ष में हो जाने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। जिस तरह आप अपना प्रयास अनवरत जारी रखे हुए हैं, उससे कार्य संबंधी समस्याएं दूर होने के संकेत हैं। परिवार के लिए कोई बड़े संतोष का मौका मिल सकता है। किसी के साथ मुलाकात का मौका रोमांस में बदलने की संभावना है। किसी व्यापारिक यात्रा में परिवार के साथ विदेश जाना काफी आनंददायक रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कर्क
 
करियर के मोर्चे पर कोई प्रयास जल्द ही शुरू होने की संभावना है। आज आप सामाजिक और व्यक्तिगत दोनों ही स्तरों पर हर तरह की बाधाओं को पार कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर पहले से अधिक सुदृढ़ होने के संकेत हैं। फिटनेस को लेकर लगातार चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें सही मौका मिलने की संभावना है। आज किसी पार्टी या समारोह में खूब मस्ती कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
सिंह
 
आज आप समय से पहले किसी काम को अंजाम दे सकते हैं। किसी काम के पूरा न होने के संदर्भ में आप आरोप से घिर सकते हैं, लेकिन आप सभी जटिलताओं से निकलने में समर्थ साबित हो सकते हैं। किसी दूसरे के सामने अपनी बचत का ढिंढोरा पीटने से बचेंगे जबकि आप जानते हैं कि सामने वाला आपसे उधार की मांग कर सकता है। सामान्य व्यायाम से भी आप फिटनेस हासिल कर सकते हैं, तो कठिन के चक्कर में जाने की कोई जरूरत महसूस नहीं होगी। सड़क यात्रा के समय सावधान रहना हितकर रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मरुन
 
कन्या
 
आप किसी बोली के लिए किसी को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन ये बिना किसी शर्त के संभव नहीं होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी के द्वारा दिया गया मार्गदर्शन काफी है। अब आपको अपनी तरफ से प्रयास करने जरूरत हो सकती है। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात आपको गुजरे दिनों की यादों में ले जा सकती है। प्रेमी जोड़े आज आरामदायक पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। ड्राइविंग लाइसेंस या इससे मिलता-जुलता कोई कागजात तैयार करवाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीच
 
तुला
 
जब आपको किसी के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है, शुभचिंतक आपके काम आ सकते हैं। रोमांटिक ख्याल आज आपके दिलोदिमाग पर छाया रह सकता है। करियर को लेकर लिए गए आपके फैसले में परिवार का साथ मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों के लिए एक आकर्षक नौकरी के साक्षात्कार का बुलावा आने के संकेत हैं। वित्तीय मोर्चे पर आप मनचाहा हासिल करने की स्थिति में हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत हो सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : भूरा
 
वृश्चिक
 
सामाजिक मोर्चे पर चीजों को सकारात्मक दिशा में बढ़ता हुआ महसूस कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर खुद को संतोषजनक स्थिति में महसूस कर सकते हैं। विरासत के रूप में कोई धन मिलने के कारण आर्थिक समस्याएं दूर होने की संभावना है। आज का दिन घरेलू मोर्चे पर काफी खुशनुमा रहने वाला है और दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर कुछ खास करने की संभावना है। कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
 
धनु
 
मार्केटिंग का काम करने वालों को काफी यात्रा करना पड़ सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें बाजार की मांग के अनुसार खुद को ढालने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी काम में दुबारा मेहनत न करना पड़े, इसके लिए उसे शुरुआत में ही अच्छे से समझ लेना सही रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन कठिन साबित होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों के लिए निवेश पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उधार राशि की वसूली के लिए आप कारगर कदम उठा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से काम के बोझ से लदे हैं, वे एक छोटे से अवकाश की चाहत रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मकर
 
कार्यस्थल पर जिस काम को आपने हाथ में लिया है, उसमें पूर्ण रूप से डूबना पड़ सकता है। जो लोग गुपचुप प्रेम के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, उनका संबंध जोखिमभरा हो सकता है। माता-पिता को आपकी फिक्र नहीं है, इस तरह के गलत विचार आपके मन में आने की आशंका है। आप में से कुछ लोगों को अपनी गलत आदत को त्यागने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लेनदारों का भुगतान करने में मुश्किल आ सकती है। संपत्ति के मामले को आज हाथ लगाने से बचना हितकर साबित होगा। जिसकी चाल का कुछ पता-ठिकाना नहीं है, उसका साथ देना बेकार साबित हो सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मैटलिक ब्लू
 
कुंभ
 
किसी और दिशा में मन केंद्रित करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यद्यपि घर के बारे में लिखने लायक आपका प्रदर्शन नहीं है फिर भी आप प्रसन्न रह सकते हैं। दोस्त के यहां से स्थायी रूप से विदाई ले सकते हैं। मीडिया में काम करने वाले लोगों को मनचाहा काम मिलने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर उचित समय देकर आप अपने प्रेम को जीवंत बनाए रख सकते हैं। अप्रत्याशित धनलाभ से आपके आर्थिक स्थति में उछाल आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
मीन
 
पेशेवर मोर्चे पर अच्छा दौर शुरू होने की संभावना है। आपकी नकारात्मक भावना आपको बड़ों की गलतियों की तरफ मोड़ सकती है। यदि आपने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वित्तीय मोर्चे पर अभी भी बहुत कुछ बचाया जा सकता है और आप जल्द ही कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। दोस्त या परिवार के सदस्यों को सहायता के लिए मनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। व्यापार के मोर्चे पर पैनी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके खिलाफ कोई साजिश की आशंका है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी