आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। बाहरी सहायता से कार्य बनेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृषभ- विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन- चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। विद्यार्थी सफल होंगे। आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
कर्क- भागदौड़ अधिक होगी। झगड़ों में न पड़ें। जोखिम व विवाद से बचें। शरीर कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह- विवाद से क्लेश संभव है। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी। विरोध होगा। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कन्या- शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व दुर्घटनादि से बचें। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- खर्च बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विश्वासघात से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु- बकाया वसूली होगी। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। बुद्धि के प्रयोग से लाभ बढ़ेगा। कुसंगति से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर- कानून का पालन करें। जल्दबाजी न करें। गृहस्थ सुख मिलेगा। नई योजना प्रभावी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- धार्मिक यात्रा संभव है। नौकरी-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। जल्दबाजी हानिप्रद रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जरूरी हस्ताक्षर में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।