* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृषभ- भागदौड़ रहेगी। झंझटों से दूर रहें। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होने से क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
मिथुन- कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कर्क- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। विवाद व जोखिम उठाने से बचें। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
सिंह- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अधिकार मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कन्या- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृश्चिक- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन भविष्य में लाभ देगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
धनु- जोखिम न उठाएं। कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मकर- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
कुंभ- ऐश्वर्य पर व्यय होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मीन- संपत्ति की खरीद-फरोख्त बड़ा लाभ पहुंचाएगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।