• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 February Horoscope

16 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

16 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 16 February Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु भय रहेगा। शरीर कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति होगी। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अस्वस्थता रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। वृ‍द्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


तुला- अप्रत्याशित रूप से लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। संतान की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- बड़े खर्च सामने आएंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद व जोखिम से बचें। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- लेनदारी वसूल होगी। उन्नति होगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- जल्दबाजी न करें। कानून का पालन करें। विवाद को तूल न दें। नई योजना बनेगी। यात्रा व निवेश लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- नेत्र पीड़ा संभव है। यात्रा से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर में तनाव रहेगा। कानूनी बाधा दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में प्रतिकूलता रहेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
आज जिनका जन्मदिन है (16.2.2017)