अर्थ बिना सब व्यर्थ है। जीवन के 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान अर्थ में छुपा है। इसीलिए नित्य एक नेक काम करना चाहिए जिससे की धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का जीवन चलता रहे।
यदि कहीं से भी रुपयों का कोई आमद नजर नहीं आ रही हो और घर में निर्धनता का दौर चल रहा हो तो दरिद्रता दूर करने के लिए या अचूक उपाय करें और निश्चिंत हो जाएं। आपको धन के सारे रुके हुए मार्ग खुलने लगेंगे।
अगले पन्ने पर राई का पहला टोटका...
दुर्भाग्य दूर करने हेतु : एक पानी भरे घड़े में राई के पत्ते डालकर इस जल को अभिमंत्रित करके जिस भी किसी व्यक्ति को स्नान कराया जाएगा उसकी दरिद्रता रोग नष्ट हो जाते हैं।
अगले पन्ने पर राई का दूसरा टोटका...
नजर उतारना : बुरी नजर उतारने के लिए राई के सात दाने, नमक की सात छोटी-छोटी डली, सात साबुत लाल मिर्च को लेकर नजर से पीड़ित बच्चे के सिर के उपर से सात बार उतारकर जलती आग में दाल दें। ध्यान रहे ये क्रिया करते समय किसी की भी टोक नहीं होनी चाहिए। समस्त कार्य बाएं हाथ से करना चाहिए। आग के लिए लकड़ी देसी आम की होनी चाहिए।
मिर्च, राई व नमक को पीड़ित व्यक्ति के सिर से वार कर आग में जला दें। चंद्रमा जब राहु से पीड़ित होता है तब नजर लगती है। मिर्च मंगल का, राई शनि का और नमक राहु का प्रतीक है। इन तीनों को आग (मंगल का प्रतीक) में डालने से नजर दोष दूर हो जाता है। यदि इन तीनों को जलाने पर तीखी गंध न आए तो नजर दोष समझना चाहिए। यदि आए तो अन्य उपाय करने चाहिए।
अगले पन्ने पर राई का तीसरा टोटका...
कर्ज से मुक्ति हेतु : बहुत से लोग कर्ज से परेशान रहते हैं। यदि आप भी कर्ज से तंग आ चुके हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अचूक उपाय जाने।
माना जाता है कि इस टोटके को शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार या अमावस्या को करना चाहिए। हालांकि पाठकों को कोई सा भी टोटका अपने स्वविवेक से करना चाहिए।
अगले पन्ने पर राई का चौथा टोटका...
चिड़चिढ़ापन दूर करें : यदि व्यक्ति चिड़चिढ़ा हो रहा है तथा बात बात पर गुस्सा हो रहा है तो उसके ऊपर से राई मिर्ची उसार कर जला दें। तथा पीड़ित व्यक्ति को उसे देखते रहने के लिए कहें।
अगले पन्ने पर पांचवां टोटका....
राई दान : गुरुवार को राई का दान करने से पूरा दिन शुभ रहता है। इसके अलावा नमक, राई, राल, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके व सूखी मिर्च अंगारे पर डालकर उस आग को रोगी के ऊपर सात बार घुमाने से बुरी नजर का दोष मिटता है।