वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा
<img style="border: 1px solid #DDD; margin-right: 0px; float: none; z-index: 0;" class="imgCont" src="https://nonprod-media.webdunia.com/public_html/_media/hi/img/article/2026-05/14/full/1778740219-4996.jpg" align="center" title="surya ka vrishabh rashi mein gochar 2026" width="1200" height="800" alt="The image features the symbol of the Taurus zodiac sign on one side, set against a background of the zodiac wheel, and a caption on the other side reading: " 5="" zodiac="" signs="" to="" benefit="" from="" the="" sun's="" entry="" into="" taurus.""="">
15 मई 2026, शुक्रवार की सुबह 06:00 बजे जब ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष को छोड़कर शुक्र की प्रिय राशि वृषभ में कदम रखेंगे, तो 5 राशियों के किस्मत के सितारे बुलंदी पर पहुंच जाएंगे। 15 जून तक सूर्य यहीं रहकर इन राशियों को बड़ा लाभ देंगे। चलिए जानते हैं कि क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल।
मेष राशि: वाणी में ओज और जेब पर नज़र
सूर्य आपके धन भाव (दूसरे भाव) में विराजेंगे। आपका आत्मविश्वास किसी पहाड़ जैसा अडिग रहेगा और आपकी बातों में एक अलग ही प्रभाव होगा। हालांकि, यही स्पष्टवादिता अपनों को चुभ सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन सेहत के मामले में सिरदर्द या थकान आपको थोड़ा धीमा कर सकती है।
कर्क राशि: लाभ की बौछार और महत्वाकांक्षाओं की उड़ान
कर्क राशि वालों के लिए यह समय किसी 'गोल्डन पीरियड' से कम नहीं है। सूर्य आपके ग्यारहवें यानी लाभ भाव में बैठकर आपकी झोली खुशियों से भरने वाले हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और सरकारी काम चुटकियों में हल होंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ा 'कोल्ड वॉर' हो सकता है, लेकिन करियर के मोर्चे पर आप बाजी मार ले जाएंगे।
सिंह राशि: करियर का शिखर और पद-प्रतिष्ठा
चूंकि सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और अब वे आपके कर्म भाव (दसवें घर) में 'दिग्बली' होकर बैठेंगे, तो समझ लीजिए कि आपके लिए सफलता के द्वार खुल गए हैं। ऑफिस में आपकी तूती बोलेगी, पदोन्नति के योग बनेंगे और समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। शत्रुओं के मंसूबे नाकाम होंगे और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे।
कन्या राशि: भाग्य का साथ और लंबी यात्राएं
नौवें भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए भाग्य के नए द्वार खोलेगा। अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे थे, तो अब पासपोर्ट तैयार कर लीजिए। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिलेगा। बस पिता की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
मीन राशि: पराक्रम में वृद्धि और खुशियों का आगमन
सूर्य आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके साहस और पराक्रम को सातवें आसमान पर ले जाएगा। आप रिस्क लेने से नहीं डरेंगे और यही निडरता आपको करियर में आगे ले जाएगी। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। यह समय अपनी प्रतिभा दिखाने का है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें