1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (9.12.2011)

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चर्तुदशी सायं 6.27 पश्चात पूर्णिमा, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 13, नक्षत्र- कृतिका सायं 4.21 पश्चात रोहिणी, योग- सिद्ध मंगलरात्रि 5.08 पश्चात साध्य, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चंद्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- अशुभ।

मुहूर्त- धार्मिक अनुष्‍ठान प्रारंभ करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम में।

दिन का पर्व- श्री दत्त जयंती उत्सव।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री दें।

उपयोगी ज्ञान- गृहारंभ के दिन यदि सूर्य गृहपति की राशि से दसवीं राशि पर हो तो कार्य सिद्ध होंगे।

शुभ समय- प्रात: 07.38 से 09.35 दिन 1.27 से 3.19 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 10.57 से 12.18 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD