1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (8.12.2011)

गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी सायं 4.25 पश्चात चर्तुदशी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 12, नक्षत्र- भरणी दिन 1.49 पश्चात कृतिका, योग- शिव मंगलरात्रि 4.49 पश्चात सिद्ध, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चंद्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में रात्रि 8.29 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- विद्या आरंभ करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- दक्षिण में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- पीला रूमाल दिवसपर्यंत पास में रखें।

उपयोगी ज्ञान- गृहारंभ के दिन यदि सूर्य मुखिया की राशि से नवमं राशि में सूर्य हो तो धर्म में अरूचि होगी।

शुभ समय- प्रात: 08.02 से 10.03 दिन 3.22 से 5.19 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 1.38 से 02.59 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD