आज के मुहूर्त (8.10.2011)
शनिवार, 8 अक्टूबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वादशी रात्रि 24.49 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 10, नक्षत्र- घनिष्ठा प्रात: 08.05 पश्चात शतभिषा, योग- शूल दिन 01.20 पश्चात गंड। सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- कुंभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी है। दिन- उत्तम। मुहूर्त- मशीनरी कार्य का मुहूर्त।दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- स्थिर योग। उपयोगी ज्ञान- स्वयं के दोनों हाथों से स्वयं का सिर खुजालने से अर्थ की हानि होती है। कार्य की अनुकूलता के लिए- पीपल को जल अर्पित कर स्पर्श करें। शुभ समय- दिन 11.45 से 1.30, सायं 3.20 से 5.11। सुझाव- जरूरी नहीं हो तो प्रात: 09.17 से 10.46 तक मंगल कार्य टालें।