आज के मुहूर्त (6.7.2011)
बुधवार, 6 जुलाई 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि-षष्ठी, मंगलरात्रि 3.30 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- शाबान, तारीख- 4, नक्षत्र-पूर्वा फाल्गुनी सायं 05.43 पश्चात उत्तरा फाल्गुनी। योग-व्यतिपात सायं 7.35 पश्चात वरीयान। सूर्योदयकालीन करण- कौलव। चंद्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में रात्रि 11.20 पर प्रवेश करेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- नामकरण मुहूर्त। दिन का पर्व- कुमार षष्ठी, कर्दम षष्ठी, कसुंबा षष्ठी। दिशाशूल- उत्तर दिशा में।कार्य की अनुकूलता के लिए- इष्टदेव के नाम या मंत्र का 108 बार जप करें। उपयोगी ज्ञान- गंध आस्वादन करने से अर्थात इत्र या परफ्यूम लगाने से व्रत खंडित हो जाता है। शुभ समय- प्रात: 9.22 से -11.13 दिन 3.46 से 5.28 तक। सुझाव- आवश्यक नहीं हो तो दिन 12.30 से 2.11 के मध्य मंगल कार्य टालें।