1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (6.3.2011)

रविवार 6 मार्च 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया अहोरात्र, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 30, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद अहोरात्र, योग- शुभ मंगलरात्रि 4.18 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- बुध कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश रात्रि 8.18 मिनट पर करेंगे। पंचक जारी है।

दिन- मध्यम

मुहूर्त- व्यावसा‍यिक कार्य प्रारंभ करने का मुहूर्त

दिन का पर्व- श्री रामकृष्‍ण परमहंस जयंती।

दिशाशूल- पश्चिम ‍में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- देवी मंत्र की कम से कम 1 या 3 माला का जप करें

उपयोगी ज्ञान- शयन कक्ष के उत्तरी-ईशान में दर्पण लगाना शुभ होता है। बशर्ते सोने वाले प्रतिबिंब उसमें ना दिखाई दें।

शुभ समय- प्रात: 8.27 से 10.23 सायं 1.32 से 03.27।

सुझाव- आवश्यक न हो तो सायं 5.01 से 6.30 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD