आज के मुहूर्त (31.5.2011)
मंगलवार 31 मई 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्दशी रात्रि 1.39 पश्चात अमावस्या, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 27, नक्षत्र- भरणी प्रात: 11.23 पश्चात कृतिका, योग- अतिगंड रात्रि 1.35 पश्चात सुकर्मा, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश सायं 5.52 मिनट पर करेंगे। दिन- सामान्य। मुहूर्त- शिवाभिषेक का मुहूर्त। दिशाशूल- उत्तर में। दिन का पर्व- मास शिवरात्रि। कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- लक्ष्मी-नृसिंह का चित्र अवसाद, मनोबल की कमी वालों के लिए लाभकारी है। शुभ समय- दिन 07.40 से 9.31, दिन 1.06 से 02.09 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 03.44 से 05.25 के मध्य शुभ कार्य न करें।