1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (30.11.2011)

बुधवार, 30 नवंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी रात्रि 1.46 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 4, नक्षत्र- श्रवण रात्रि 08.18 पश्चात धनिष्ठा, योग- ध्रुव रात्रि 12.55 पश्चात व्याघात, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- मुंडन कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- चंपा (स्कंध) षष्ठी, मार्तंड भैरवोत्थापन।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी देवस्थान पर नारियल चढ़ावें।

उपयोगी ज्ञान- गृहारंभ के दिन गृह स्वामी की राशि में ही सूर्य हो अर्थात् सूर्य की राशि व गृह स्वामी की राशि हो तो उस गृह में निवास करने पर उदर पीड़ा होती है।

शुभ समय- प्रात: 08.17 से 10.19, दिन 2.53 से 4.41 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.14 से 01.36 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD