1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD
Last Modified: सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (07:40 IST)

आज के मुहूर्त (28.2.2011)

सोमवार 28 फरवरी 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी सायं 06.18 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 24, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सायं 4.34 पश्चात उत्तराषाढ़ा, योग- व्यतिपात रात्रि 12.41 पश्चात वरीयान, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- धनु राशि से मकर राशि में रात्रि 11.03 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- विक्रय मुहूर्त

दिन का पर्व- विजया एकादशी।

दिशाशूल- पूर्व ‍में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धर्म स्थल की तीन परिक्रमा करें।

उपयोगी ज्ञान- विवाहादि शुभ कार्य के निमंत्रण पत्र में टूटे हुए अनाज, अक्षत आदि का उपयोग नकारात्मक ऊर्जादायक होता है।

शुभ समय- दिन 10.42 से 12.17 सायं 1.10 से 03.02 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो सायं 8.17 से 9.44 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD