आज के मुहूर्त (26.3.2011)
शनिवार 26 मार्च 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अष्टमी मंगलरात्रि 5.50 पश्चात नवमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 20, नक्षत्र- मूल रात्रि 9.06 पश्चात पूर्वाषाढ़ा, योग- व्यतिपात प्रात: 06.50 पश्चात वरीयान मंगलरात्रि 5.56 पश्चात परिध, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- धनु राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- गुरु पश्चिम दिशा में अस्त स्थिति को प्राप्त करेंगे।दिन- शुभ।दिशाशूल- पूर्व में। कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल से बने खाद्य पदार्थ दान करें।दिन का पर्व- कालाष्टमी, शीतला अष्टमी। उपयोगी ज्ञान- यज्ञ आदि पुण्य कार्य के निमंत्रण पत्र पर खाद्य सामग्री रखने से सेहत में परेशानी आने की संभावना रहती है। शुभ समय- प्रात: 11.07 से 12.56 दिन 3.24 से 05.16। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.23 से 10.54 के मध्य शुभ कार्य न करें।