आज के मुहूर्त (23.9.2011)
शुक्रवार, 23 सितंबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- दशमी प्रात: 6.52 पश्चात एकादशी मंगलरात्रि 5.16 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- शव्वाल, तारीख- 24, नक्षत्र- पुष्य रात्रि 2.00 पश्चात आश्लेषा, योग- परिध प्रात:10.10 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यत रहेंगे। दिन- सामान्य। दिशाशूल- दक्षिण में। दिन का पर्व- एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी। कार्य की अनुकूलता के लिए- मध्याह्न काल तक अन्न का त्याग करें। उपयोगी ज्ञान- नजर से बचने के लिए लगाएं जाने वाले नींबू-मिर्च को उतारने के कार्य किसी दूसरे से करवाना अधिक लाभकारी रहता है।शुभ समय- प्रात: 8.30 से 9.49, दिन 2.19 से 3.07 तक। श्राद्ध का समय- दिन 12.20 से 2.36 तक। सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 10.48 से 12.19 के बीच शुभ कार्य टालें।