1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (22.5.2011)

रविवार 22 मई 2011

आज के मुहूर्त
ND
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- पंचमी प्रात: 09.25 पश्चात षष्ठी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 18, नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन 03.35 पश्चात श्रवण, योग- शुक्ल रात्रि 08.55 पश्चात ब्रह्मा, सूर्योदयकालीन करण- विष्‍टि, चन्द्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे

दिन- शुभ।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- अन्न दान करें।

उपयोगी ज्ञान- गणेशजी के पुराण लिखते हुए चित्र के उपयोग अध्ययन कक्ष में करना शुभ फलदायी होता है।

शुभ समय- प्रात: 8.49 से 10.32, दिन 12.10 से 02.07 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 05.21 से 07.01 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD