आज के मुहूर्त (22.3.2011)
मंगलवार 22 मार्च 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- तृतीया दिन 12.33 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 16, नक्षत्र- स्वाति रात्रि 11.30 पश्चात विशाखा, योग- व्याघात सायं 4.44 पश्चात हर्षण, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- शुक्र मकर राशि से कुंभ राशि में दिन 12.40 पर प्रवेश करेंगे। चंद्रोदय (इंदौर में) रात्रि 9.35 मिनट पर। दिन- मध्यम। दिशाशूल- उत्तर में। मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त। कार्य की अनुकूलता के लिए- रक्तपुष्प देवता को अर्पित करें। दिन का पर्व- अंगारक चतुर्थी, शिवाजी जयंती, शक सन् 1933 प्रारंभ, भारतीय चैत्र मासारंभ। उपयोगी ज्ञान- यज्ञ आदि पुण्य कार्य के निमंत्रण पत्र पर लिखना या काँट-छाँट करने से निराशा आने की सभावना बनती है। शुभ समय- प्रात: 6.55 से 08.48 दिन 12.02 से 02.03। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 3.28 से 4.59 के मध्य शुभ कार्य न करें।