1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (18.3.2011)

शुक्रवार 18 मार्च 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी प्रात: 07.22 पश्चात चर्तुदशी मंगलरात्रि 3.37 पश्चात पूर्णिमा, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 12, नक्षत्र- मघा दिन 2.04 पश्चात पूर्वाफाल्गुनी, योग- धृति दिन 1.59 पश्चात शूल, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- मध्यम।

मुहूर्त- धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ करने का मुहूर्त

दिशाशूल- पश्चिम ‍में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- देवी दर्शन करें।

उपयोगी ज्ञान- भवन की दक्षिण दिशा में उत्तर से कम खाली स्थान छोड़ना चाहिए

शुभ समय- प्रात: 08.42 से 10.36 दिन 1.17 से 03.08।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 11.04 से 12.34 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD