1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (14.5.2011)

शनिवार 14 मई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वादशी मंगलरात्रि 02.12 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 10, नक्षत्र- हस्त रात्रि 10.37 पश्चात चित्रा, योग- वज्र रात्रि 9.3 पश्चात सिद्धि, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- पुरातन कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- मोहिनी एकादशी (वैष्णव)।

कार्य की अनुकूलता के लिए- प्रात: कम से कम 24 मिनट मौन रखें।

उपयोगी ज्ञान- भगवान को नैवेद्य लगाने के पात्र में स्वयं नहीं खाना चाहिए।

शुभ समय- दिन 11.44 से 1.39, दिन 3.42 से 05.16 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.5 से 10.44 के मध्य शुभ कार्य न करें
लेखक के बारे में
WD