आज के मुहूर्त (14.4.2011)
गुरुवार 14 अप्रैल 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी रात्रि 10.41 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादिउलअव्वल, तारीख- 9, नक्षत्र- मघा मंगलरात्रि 12.13 पश्चात पूर्वाफाल्गुनी, योग- गंड रात्रि 11.31 पश्चात वृद्धि, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- सूर्य मीन राशि से मेष राशि में दिन में 1.00 बजे प्रवेश करेंगे। दिन- शुभ। दिशाशूल- दक्षिण में। मुहूर्त- शिक्षा संबंधी कार्य का मुहूर्त।कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- पाँच माह से अधिक व छ: माह से कम में गर्भपात होने पर माता को छ: दिन का शौच होता है। दिन का पर्व- कामदा एकादशी, श्रीकृष्ण दोलोत्सव। शुभ समय- प्रात: 09.19 से 11.17 दिन 3.42 से 5.36। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 2.01 से 03.35 के मध्य शुभ कार्य न करें।