आज के मुहूर्त (14.1.2012)
शनिवार, 14 जनवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- पंचमी प्रात: 07.28 पश्चात षष्ठी मंगलरात्रि 5.36 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 21, नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी रात्रि 1.51 पश्चात हस्त, योग- शोभन रात्रि 8.29 पश्चात अतिगंड, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चंद्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश प्रात: 8.44 मिनट पर करेंगे। ग्रह योग- सूर्य धनु राशि से मकर राशि में रात्रि 12.58 मिनट पर प्रवेश करेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- मकर संक्राति, माघ संक्रांति, निरयण सूर्य उत्तरायण प्रारंभ। कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्य को अर्घ्य देकर वहीं सात परिक्रमा करें। उपयोगी ज्ञान- विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम से कम करना चाहिए। शुभ समय- प्रात: 07.21 से 09.14 दिन 2.48 से 4.38 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 9.52 से 11.13 के मध्य शुभ कार्य न करें।