1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (12.11.2011)

शनिवार, 12 नवंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वितीया मंगलरात्रि 6.01 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 15, नक्षत्र- कृतिका प्रात: 9.42 पश्चात रोहिणी, योग- परिध रात्रि 12.15 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चंद्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- व्यापार प्रारंभ करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- सर्वार्थ सिद्धि योग।

कार्य की अनुकूलता के लिए- काला रूमाल अपने पास रखें

उपयोगी ज्ञान- खाने की टेबल पर पितृ की तस्वीर नहीं रखना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 7.02 से 08.59, दिन 2.14 से 4.11 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 09.24 से 10.47 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD