1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (10.01.2012)

मंगलवार, 10 जनवरी 2012

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- प्रतिपदा दिन 12.40 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 17, नक्षत्र- पुष्य मंगलरात्रि 5.15 पश्चात आश्लेषा, योग- वैधृति प्रात: 07.58 प‍श्चात विष्कुंभ मंगलरात्रि 6.11 पश्चात प्रीति, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- भौम पुष्य योग।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- विक्रय मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- पुष्य नक्षत्र।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी भी मंत्र का 108 बार लेखन लाल स्याही से करें।

उपयोगी ज्ञान- विद्या प्राप्ति के लिए रजत पात्र में दुग्ध पीने से लाभ होता है।

शुभ समय- प्रात: 07.42 से 9.40 दिन 12.52 से 2.39 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 3.15 से 4.35 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD