• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 19 April Muhurat

19 अप्रैल 2020 के शुभ मुहूर्त

19 अप्रैल 2020 के शुभ मुहूर्त - 19 April Muhurat
19 अप्रैल 2020, रविवार के शुभ मुहूर्त 
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण, 
मास-वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त- सेन जयंती/ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में आठ बादाम दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]