सम्बंधित जानकारी
- Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?
- बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों के लिए विपरीत राजयोग
- नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू
- अधिकमास में 3 साल बाद बन रहे 2 प्रदोष व्रत, चंद्र और शनिदोष से मुक्ति पाने का दुर्लभ मौका
- खप्पर योग का पीक टाइम शुरू! आग, भूकंप, युद्ध और तूफान के संकेत, इन 4 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
Numerology Horoscope May 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (25 से 31 मई): जानें आपके भाग्य और जीवन की दिशा
Numerology weekly predictions: जीवन में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, लेकिन अगर हम अंक ज्योतिष की मदद लें, तो अपने फैसलों और समय का सही उपयोग करना आसान हो सकता है। साप्ताहिक अंक राशिफल 25 से 31 मई 2026 आपको इस सप्ताह की सफलता, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों के संकेत देता है।ALSO READ: राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 25 -31 मई 2026)
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से संतुलित रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अहंकार से बचें। स्वास्थ ठीक रहेगा। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह आपके महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी भावनाओ को नियंत्रण में रखें, किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर साइन करने के पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। रिश्तों में चली आ रही पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपको कोई बड़ा काम करने को मिल सकता है। आपकी योजनाएं सफल होगी। निवेश से लाभ मिलने के आसार है, आय उत्तम रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ सामान्य रहेगा, रिश्तों में आकर्षण रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपके लिए सफलता लाने वाला होगा, आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्य का फल दिलाने वाला होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते दिख रहे है। अनुशासन में रह कर कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आय में स्थिरता रहेगी, अचानक खर्चे हो सकते है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा जोखिम न लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें। आपसी सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।ALSO READ: आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?
उपाय: भैरव अष्टक का पाठ करें।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपको नौकरी या व्यापार में नए अवसर लाने वाला होगा। यात्रा, सम्प्रेषण, प्रॉपर्टी, जमीन से जुड़े और बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्ते मे मधुरता रहेगी।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
यह सप्ताह माह का सबसे अच्छा सप्ताह रहने की संभावना है। आप घर-परिवार से जुडी कोई बड़ी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। वाद विवाद होने पर उसे शांति से सुलझाएं। भावनाओ में बह कर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
उपाय: कनकधारा का पाठ करें।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
इस सप्ताह आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं के कारण आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखें। अकेलापन महसूस होगा एवं आपका झुकाव आध्यात्म की ओर देखने को मिलेगा। अधिक सोचने या चिंता करने से बचें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)
यह सप्ताह व्यापार के लिए उत्तम रहेगा, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। अहंकार से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में सुधार होगा।
उपाय: बटुक भैरव मंत्र का पाठ करें।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी, कोई महत्वपूर्ण जवाबदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के साथ दूसरों के प्रति सहानुभूति का भाव रखें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: गंगा दशहरा 2026: माता गंगा की पूजा विधि, आारती, चालीसा, मंत्र, पाठ और लाभ
