sundarkand

क्या आपकी कुंडली में है यह करोड़पति योग, पढ़ें 15 विशेष जानकारी

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (14:10 IST)
कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं यह 15 धनवान योग, पढ़ें खास जानकारी  

अगर आप थोड़ा भी ज्योतिष जानते हैं तो अपनी जन्मकुंडली में धनवान होने के योग स्वयं देख सकते हैं। जानिए कुछ प्रमुख चमत्कारी धनवान योग- 

ALSO READ: अगरबत्ती जलाने से लगता है पितृदोष..जानिए पूजा की 30 शुभ-अशुभ बातें
 
* अगर जन्मकुंडली के दूसरे भाव में शुभ ग्रह बैठा हो तो जातक के पास अथाह पैसा आता है।
 
* जन्म कुंडली के दूसरे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तब भी भरपूर धन के योग बनते हैं।
 
* दूसरे भाव के स्वामी यानी द्वितीयेश को धनेश माना जाता है अत: उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तब भी व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती।
 
* दूसरे भाव का स्वामी यानी द्वितीयेश के साथ कोई शुभ ग्रह बैठा हो तब भी व्यक्ति के पास खूब पैसा रहता है।
 
* जब बृहस्पति यानी गुरु कुंडली के केंद्र में स्थित हो।
 
* बुध पर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो। (5,7,9)

ALSO READ: अब मिला मुझे मेरा राशि मंत्र, भगवान विष्णु करेंगे हर संकट का अंत
 
* बृहस्पति लाभ भाव (ग्यारहवें भाव) में स्‍थित हो।
 
* द्वितीयेश उच्च राशि का होकर केंद्र में बैठा हो।
 
* लग्नेश लग्न स्थान का स्वामी जहां बैठा हो, उससे दूसरे भाव का स्वामी उच्च राशि का होकर केंद्र में बैठा हो।
 
* धनेश व लाभेश उच्च राशिगत हों।
 
* चंद्रमा व बृहस्पति की किसी शुभ भाव में यु‍ति हो।
 
* बृहस्पति धनेश होकर मंगल के साथ हो।

ALSO READ: मैं चाहता हूं यश, सफलता और धन.... इस सूर्य स्तोत्र में है वो दम
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ केंद्र में हों।
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ त्रिकोण में हों।
 
* चंद्र व मंगल दोनों एकसाथ लाभ भाव में हों।
 
* लग्न से तीसरे, छठे, दसवें व ग्यारहवें भाव में शुभ ग्रह बैठे हों।
 
* सप्तमेश दशम भाव में अपनी उच्च राशि में हो  सप्तमेश दशम भाव में हो तथा दशमेश अपनी उच्च राशि में नवमेश के साथ हो।

ALSO READ: धन-यश-पद-प्रतिष्ठा सब देता है अत्यन्त शुभ अमला योग

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

श्रावण मास 2026: 10वें दिन शनिवार को इस मंत्र का करें जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख