1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: कराची (भाषा) , सोमवार, 17 दिसंबर 2007 (09:12 IST)

इंजमाम का लॉसन पर आरोप

कोच की अनुभवहीनता से हारा पाक

इंजमाम उल हक पाकिस्तान ज्योफ लॉसन कोच
पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि पाकिस्तान की भारत के हाथों टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में हार का एक कारण ज्योफ लॉसन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच के तौर पर अनुभवहीनता भी रही।

उन्होंने कहा शोएब मलिक युवा है और सीख रहा है तथा उसे मजबूत सहयोगी स्टाफ की जरूरत है। दुर्भाग्य से कोच ज्योफ लॉसन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और अभी सीख रहे हैं। मलिक को किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग की जरूरत थी।

इंडियन क्रिकेट लीग में खेलने के बाद स्वदेश लौटने वाले इंजमाम ने कहा कि श्रीलंका और बांग्लादेश के पूर्व कोच डेव व्हाटमोर पाकिस्तान के लिए बेहतर विकल्प होते।

उन्होंने कहा कि यह मेरी समझ से बाहर है कि बोर्ड ने अनुभवी वाटमोर को नजरअंदाज करके लॉसन को क्यों नियुक्त किया।
इंजमाम ने कहा कि मलिक से अभी से बहुत अपेक्षा करना सही नहीं होगा।

उन्होंने कहा हमें मलिक को लेकर धैर्य बनाये रखना होगा तथा कप्तान के तौर पर उसे पर्याप्त समय देना होगा। ट्वेंटी-20 क्रिकेट और टेस्ट मैचों में कप्तानी करना भिन्न होता। मलिक समय के साथ इसे सीख जाएगा।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें