प्रीति का जादू चल गया
किंग खान का 'भाग्य' रूठ गया
बॉलीवुड की शोख अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चेहरे की हँसी खिलखिलाहट में बदलती जा रही है जबकि बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान का चेहरा चिंता से सिकुड़ता जा रहा है।
ऐसा होना स्वाभाविक भी है1 आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रीति की टीम किंग्स इलेवन पंजाब जहाँ दो मैच हारने के बाद लगातार तीन मैच जीत चुकी है, वहीं शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स शुरुआती दो मैच जीतने के बाद लगातार तीन मैच हार चुकी है।
शाहरुख की टीम जब शुरुआत में सफलता के झंडे गाड़ रही थी तो किंग खान अपने दलबल सहित बल्लियों उछल रहे थे। उस समय उनका गर्व से भरा बयान था कि वह केवल जीतना जानते है, लेकिन वह शायद क्रिकेट की अनिश्चितता को भूल गए थे, जिसका उन्हें अब अहसास हो गया होगा।
प्रीति की पंजाब टीम जब शुरुआत में हारी तो उनके चेहरे पर मुस्कराहट थी, लेकिन फीकी, मगर अब उनकी खिलखिलाहट चारों तरफ सुनाई दे रही है। पंजाब टीम ने मोहाली में जिस दिन दिल्ली डेयरडेविल्स की मजबूत टीम को हराया था, प्रीति ने तब अपनी टीम के कप्तान युवराजसिंह को गले ही लगा लिया था।
शाहरुख की नाइट राइडर्स ने अपने पहले मैच में बेंगलोर रायल चैलेंजर्स की 140 रन से रौंदा था और अपने दूसरे मैच में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में पाँच विकेट से हराया था, लेकिन इसके बाद नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स से नौ विकेट से, मुंबई इंडियन्स से सात विकेट से और राजस्थान रॉयल्स से 45 रन से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ प्रीति की पंजाब टीम चेन्नई टीम से 33 रन से और राजस्थान रॉयल्स से छह विकेट से अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई, लेकिन इसके बाद उसने जोरदार वापसी करते हुए मुंबई इंडियन्स को 66 रन से, दिल्ली डेयरडेविल्स को चार विकेट से और डेक्कन चार्जर्स को सात विकेट से हराया।
गुरुवार को दोनों टीमों के अलग-अलग जगह मैच थे। कोलकाता टीम जहाँ जयपुर में रायल्स से 45 रन से हार गई थी, वहीं पंजाब टीम ने डेक्कन चार्जर्स को हैदराबाद में सात विकेट से हराया था। अंक तालिका में पंजाब टीम पांच मैचों में छह अंको के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कोलकाता टीम इतने ही मैचों में चार अंकों के साथ पाँचवें स्थान पर है।
पंजाब टीम के कप्तान युवराजसिंह जहा, अपने प्रदर्शन से अपनी टीम को प्रेरित कर रहे है, वहीं गांगुली ने शाहरुख को खासा निराश किया है। गांगुली ने जयपुर टीम के खिलाफ गुरुवार को हालाँकि 51 रन बनाए, लेकिन उनके एक खराब शॉट ने उनकी टीम को हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।
गांगुली अब तक पाँच मैचों में 18.20 के औसत से सिर्फ 91 रन बना पाए हैं, वहीं युवराज ने इतने ही मैचों में 38.00 के औसत से 154 रन बनाए हैं। दोनों टीमों के बीच मोहाली में शनिवार को मुकाबला होने जा रहा है, जो आईपीएल में उनका पहला मुकाबला होगा। अब यह देखना होगा कि इस मैच में किंग खान का जलवा चलता है या फिर प्रीति का जादू छाया रहता है।