किंग खान का जलवा
सुपर स्टार शाहरुख खान की अभिनय क्षमता तो जगजाहिर है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आईपीएल की 'कोलकाता नाइट राइडर्स' टीम का थीम गीत भी उन्हीं के दिमाग की उपज है। यह खुलासा 'ओम शांति ओम' फेम संगीतकार शेखर ने किया।
इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख टीम के सारे सृजनात्मक पहलुओं से जुड़े रहे हैं, जिसमें संगीत भी शामिल है।
टीम का थीम सांग 'कोरबो लोडबो जीतबो' तैयार करने वाली संगीतकार जोड़ी विशाल शेखर के शेखर रावजियानी ने कहा इस गीत को तैयार करने का अनुभव अनूठा रहा। पूरा गीत संगीत शाहरुख की सोच है,जिनके दिमाग में पहले से ही खाका तैयार था। उन्होंने हमारे सामने खाका खीचा और हमने वैसा ही संगीत बनाया।
दस, झंकार बीट्स, ओम शांति ओम, सलाम नमस्ते और कैश जैसी फिल्मों में विशाल ददलानी के साथ संगीत दे चुके शेखर ने बताया गीत में कोलकाता का पारंपरिक रंग भी सुनाई देता है। दुर्गापूजा में इस्तेमाल होने वाले वाद्य ढाक का हमने भी प्रयोग किया है। यह रॉक पर आधारित एक पारंपरिक थीम सांग है।
उन्होंने बताया कि 'कोरबो लोडबो जीतबो' का सूत्रवाक्य उन्हें झंकार बीट्स फेम निर्देशक सुजाय घोष ने दिया।
सैफ अली खान, करीना कपूर और अक्षय कुमार के बिंदास रूप के कारण सुर्खियाँ बटोर रही अपनी आगामी फिल्म 'टशन' के बारे में शेखर ने कहा यह एक अलग किस्म की फिल्म है और इसका संगीत भी एकदम निराला है। उन्होंने कहा कि इसमें पश्चिमी लोकसंगीत और देसी संगीत का मिला जुला रूप सुनने को मिलेगा।
दस बहाने और दर्दे डिस्को जैसे सुपरहिट गीत दे चुके इस युवा संगीतकार ने गीतों में अजीबो-गरीब अल्फाज और फ्यूजन संगीत के चलन के बारे में पूछे जाने पर कहा आजकल यही चल रहा है। जहाँ तक हमारी बात है तो हमने प्रायोगिक तौर पर इस तरह का संगीत बनाया जो चल निकला। वैसे टशन के गीतों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की भी गूँज सुनाई देगी।
कई साल पहले सारेगामापा में प्रतिस्पर्धी के तौर पर और फिर जज के रूप में हिस्सा ले चुके शेखर ने कहा कि रियलिटी- शो प्रतिभाओं को मिला एक अच्छा मंच है जो उन्हें दुनिया के सामने पेश करता है।
शास्त्रीय संगीत में विधिवत प्रशिक्षण ले चुके इस संगीतकार ने यह भी कहा लेकिन सिर्फ रियलिटी-शो जीतने से मौसिकी का सफर खत्म नहीं हो जाता। संगीत एक साधना है, जिसके लिए रियाज बहुत जरूरी है और अंतिम साँस तक इसमें सीखने की गुंजाइश रहती है।