गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

क्‍लीन कि‍चन

वामा
बहुत चिकने व गंदे रसोई के कपड़ों को साफ करने के लिए एक बर्तन में पानी उबाल लें। उसमें सोड़ा व साबुन डालकर गैस से नीचे उतारकर थोड़ा-सा पैराफीन वैक्स डालें और कपड़े डालकर थोड़ी देर और उबालें। कपड़े साफ हो जाएँगे।

रसोई की आलमारियों को अंदर से सफेद ऑयल से पेंट करें। इससे कीड़े-मकोड़े भी नहीं आएँगे, साथ ही अंदर रखी वस्तुएँ देखने में आसानी होगी।