अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, मेजर ऋषभ सांब्याल का भी समय पूर्व रिटायरमेंट
पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद सुर्खियों में आए अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना और 'नेशनल क्रश' मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना छोड़ दी है। दोनों ही लोकप्रिय अधिकारियों का एक साथ भारतीय सेना से समय पूर्व रिटायरमेंट लेना चर्चा का विषय बन गया। लोग यह जानना चाहते हैं कि दोनों ने यह फैसला क्यों लिया? ALSO READ: क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल
अभिनंदन वर्धमान ने क्यों छोड़ी वायुसेना?
पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है। वह एक प्राइवेट एयरलाइंस FLY 91 से जुड़ गए हैं। वह अब लड़ाकू विमान नहीं, यात्री विमान उड़ाएंगे।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह अभिनंदन के करियर की नई पारी है। उन्होंने अगस्त 2026 से गोवा स्थित एयरलाइन के साथ पायलट के तौर पर काम शुरू कर दिया है। इस एयरलाइन के बेड़े में अभी 6 विमान हैं।
अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया। उन्हें इजेक्ट होकर PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था। ALSO READ: पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद
Today we thank Group Captain Abhinandan Varthaman for his 22 year service for the nation
— Ashish (@AshishRamini) September 3, 2026
We will never forget how he fought in 2019,shot down a pakistani F-16 jet and stood strong when he was captured.
Thank you Sir for upholding the nation's Pride
Jai Hind!#India pic.twitter.com/UzwqR65KCP
क्या है मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल के सेना छोड़ने की वजह?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से लोकप्रिय मेजर सांब्याल ने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में रहते हुए प्रतिष्ठित बलिदान बैज भी हासिल किया है। साल 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उस परेड में उनकी टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कंटिजेंट का सम्मान मिला था।
Major Rishabh Singh Sambyal, its a shock for the entire country to see you take premature retirement. But I understand that sometimes, for the sake of family, one has to make difficult decisions.
— Siddhant (@sid_bigboss) August 31, 2026
God bless you always.
Jai Hind! #IndianArmy #RishabhSinghSambyal pic.twitter.com/PT6QuWpqkQ
सेना छोड़ने के बाद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने एक वीडियो जारी कर अपने फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी पहनना उनका बचपन का सपना था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इसे समय से पहले उतारना पड़ेगा। हालांकि, जीवन में कुछ ऐसी व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियां आईं, जिनकी वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। यह फैसला पूरी तरह निजी कारणों से लिया गया है। भविष्य में भी वह किसी न किसी रूप में देश की सेवा करते रहेंगे।

