1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD
Last Modified: मंगलवार, 8 नवंबर 2011 (07:41 IST)

आज के मुहूर्त (8.11.2011)

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी रात्रि 8.47 पश्चात चर्तुदशी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 11, नक्षत्र- रेवती रात्रि 1.09 पश्चात आश्विनी, योग- वज्र रात्रि 09.23 पश्चात सिद्धि, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश रात्रि 1.09 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पंचक रात्रि 1.9 मिनट पर पूर्ण होंगे।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- धार्मिक यात्रा प्रारंभ का मुहूर्त

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- भौम प्रदोष।

कार्य की अनुकूलता के लिए- केसर का तिलक लगाएं।

उपयोगी ज्ञान- खाने की टेबल पर देवता के चित्र, मूर्ति या विग्रह भी नहीं रखना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 7.28 से 09.26, दिन 12.42 से 2.39 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 02.57 से 04.20 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD