आज के मुहूर्त (4.12.2011)
रविवार, 4 दिसंबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- दशमी दिवसपर्यंत, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 8, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद मंगलरात्रि 04.56 पश्चात रेवती, योग- सिद्धि रात्रि 1.38 पश्चात व्यतिपात, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चंद्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी है। दिन- मध्यम। मुहूर्त- यात्रा प्रारंभ करने का मुहूर्त। दिशाशूल- पश्चिम में। कार्य की अनुकूलता के लिए- जल में लाल चंदन मिलाकर प्रात: सूर्य को अर्घ्य दें। उपयोगी ज्ञान- गृहारंभ के दिन मुखिया की पंचम राशि पर सूर्य पुत्र नाश का कारक हो सकता है। शुभ समय- प्रात: 08.17 से 10.13 दिन 1.36 से 3.30 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 04.18 से 05.39 के मध्य शुभ कार्य न करें।