1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (23.10.2011)

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी दिन 03.36 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिलकाद, तारीख- 25, नक्षत्र- मघा प्रात: 08.30 पश्चात पूर्वाफाल्गुनी मंगलरात्रि 6.22 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- शुक्ल दिन 10.35 पश्चात ब्रह्मा, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पश्चिम में।

दिन का पर्व- रमा एकादशी, भा. कार्तिक मासारंभ, हेमत ऋ‍तु प्रारंभ।

कार्य की अनुकूलता के लिए- मध्यांतर में गाय को गुड़-रोटी खिलाएं

उपयोगी ज्ञान- घर की देहरी पर बैठने या भोजन करने से कर्ज की वृद्धि होती है।

शुभ समय- प्रात: 9.24 से 11.22, दिन 1.45 से 3.41 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो सायं 04.28 से 05.54 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD