• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. rohit sharma, cricket worldcup 2015
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 मार्च 2015 (14:36 IST)

कौन थी रोहित शर्मा के साथ वो लड़की?

rohit sharma
विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी पहले अपने खेल के लिए और अब कुछ अन्य बातों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार को सरेआम अपशब्द कहकर अपमानित किया था जिससे कि वे खबरों में छाए हुए थे।

वहीं एक और खबर सुनने को मिल रही है यह खबर है टीम के चर्चित चेहरे रोहित शर्मा के संबंध में, रोहित शर्मा आज कल एक लड़की के साथ देखे जा रहे हैं। भारतीय टीम इन दिनों पर्थ के होटल हयात रिजेंसी में ठहरी हुई है। जिस लड़की के साथ रोहित घूमते-फिरते दिख रहे हैं वो होटल के पास ही फ्रेजर सुइट्स होटल में रुकी हुई हैं।
 
रोहित शर्मा पर्थ की गलियों में अक्सर इस लड़की के साथ देखे जाते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि कौन है ये लड़की? क्या है रोहित से इस लड़की का नाता?
 
रोहित शर्मा जब भी फ्री होते हैं तो वे पैदल ही फ्रेजर सुइट्स की तरफ निकल पड़ते हैं। दोनों होटलों के बीच दूरी इतनी कम है कि टैक्सी लेना कोई अक्लमंदी नहीं होगी, शायद इसी लिए रोहित अक्सर सड़क पर टलहते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार शाम तो वे फ्रेजर सुइट्स होटल के पास ही होटल क्राउन में पहुंच गए। इस दौरान वह अज्ञात लड़की भी उनके साथ ही थी। डिनर के बाद दोनों के साथ शिखर धवन व विराट कोहली भी दिखे।