1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

सहवाग के मुरीद हैं दिलशान

दिलशान वीरेंद्र सहवाग विश्वकप आईसीसी वर्ल्ड कप
FILE
वीरेंद्र सहवाग के प्रशंसकों की बढ़ती सूची में अब श्रीलंकाई आक्रामक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान भी शामिल हो गए हैं, जिनका मानना है कि भारत के इस सलामी बल्लेबाज का गैर पारंपरिक अपर कट शॉट मैच का नक्शा बदलने वाला शॉट है।

पेप्सी के ‘चेंज द गेम’ अभियान का हिस्सा बने दिलशान ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘मैं दिल्ली के अपने पूर्व साथी सहवाग के अपर कट शॉट का प्रशंसक हूँ। वह इस शॉट से मैच का नक्शा बदल सकते हैं। धोनी का हेलिकाप्टर शॉट भी अच्छा है।’ दिलशान ने कहा कि खेल को दिलचस्प बनाए रखने के लिए नए शॉट्स आना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘मेरे खेल में पिछले दो तीन साल में काफी बदलाव आया है। मैंने बीच के ओवरों में अधिक समय बिताना शुरू किया है जिससे काफी फर्क पड़ा।’ दिलशान ने अपने मशहूर ‘दिलस्कूप’ शॉट के बारे में कहा, ‘इसका ईजाद मैंने डरबन में किया।

मैंने वह शॉट खेला और गिलक्रिस्ट उस समय स्टम्प के पास थे। वह अपसेट हो गए और पीछे चले गए तो मुझे लगा कि यह शॉट अच्छा हो सकता है। इसके बाद मैंने उस पर काफी मेहनत की।’ (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें