1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

शिवसेना की पाक टीम को धमकी

विश्वकप क्रिकेट
महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल शिवसेना ने पाकिस्तान विरोधी अपने तेवर तीखे करते हुए कहा कि पाकिस्तान के वनडे क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुँचने की स्थिति में वह उसे मुंबई में नहीं खेलने देगा।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने कहा कि विश्वकप के मुंबई में होने वाले फाइनल में पाकिस्तानी टीम के पहुँचने की सूरत में पार्टी अपने प्रमुख बाल ठाकरे के निर्देश पर काम करेगी।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के भारत में खेलने को लेकर शिवसेना का रूख पहले से ही स्पष्ट है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। गौरतलब है कि शिवसेना पाकिस्तान के भारत में खेलने का हमेशा विरोधी रहा है।

हालाँकि ठाकरे खुद क्रिकेट के काफी शौकीन हैं लेकिन भारत विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता के कारण वह पाक क्रिकेट टीम के यहाँ खेलने का हमेशा विरोध करते रहे हैं। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता