परिपक्व हो रहा है पाक-अफरीदी
PTI
श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत से उत्साहित अफरीदी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी विजय है। इस मैच में मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान ने काफी परिपक्व पारी का प्रदर्शन किया। अफरीदी ने कहा कि हमारी यह जीत दूसरी टीमों के लिए एक संदेश के समान है।
उधर, श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि लगातार तीन विकेटों के गिर जाने के कारण उनकी टीम बैकफुट पर आ गई। उन्होंने कहा कि रनों का पीछा करना ज्यादा कठिन नहीं था। लेकिन विकेट खोने के कारण यह कठिन हो गया। (भाषा)
