1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा
Last Modified: राँची , रविवार, 3 अप्रैल 2011 (01:17 IST)

झारखंड मनाएगा विजय दिवस

विश्व कप क्रिकेट
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को यहाँ विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड आज भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने पर विजय दिवस मनाएगा।

मुंडा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि महेन्द्रसिहं धोनी ने न सिर्फ राँची और झारखंड को गौरवान्वित किया है, बल्कि उन्होंने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है और वे और उनकी टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।

मुंडा ने कहा कि धोनी के राँची वापसी पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें