जिंदगी का सबसे गौरवशाली पल
विश्व विजय के बाद भावुक हुए सचिन तेंडुलकर
FILE
तेंडुलकर ने भरे गले से कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। यह मेरे करियर का सबसे गौरवशाली पल है। छह विश्व कप खेल चुके इस चैंपियन बल्लेबाज ने कहा कि मैं पूरी टीम को धन्यवाद देता हूँ, जिसने पिछले कुछ साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दबाव को झेलने की ताकत देने वाले सहयोगियों को धन्यवाद देता हूँ।
तेंडुलकर ने कहा कि धोनी ने जैसे ही जीत का छक्का लगाया, उनकी आँखों में खुशी के आँसू भर गए। उन्होंने कहा कि ये खुशी के आँसू हैं। हमने मिलकर कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन एक दूसरे का साथ बना रहा। (भाषा)
