Fact Check: क्या 5G टावर में वाकई मिली ये COV 19 चिप? जानिए वायरल VIDEO का सच
(Photo:Screenshot of viral video)
वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं- “5G टॉवर पे काम करने वाला लेबर है इस 5G टावर पर टैक्निकल खराबी पर रिपेयरिंग करना था और खास तौर पर मना किया गया था एक प्लेट को खोलकर नही देखना है उस ने हुक्म की खिलाफ उस प्लेट को खोलकर देखा तो उस मे Covid-19 की चिप नजर आई साफ जाहिर होता है के इंसानियत के खिलाफ कुछ साजिश है।”
5G टॉवर पे काम करने वाला लेबर है इस 5G टावर पर टैक्निकल खराबी पर रिपेयरिंग करना था और खास तौर पर मना किया गया था एक प्लेट को खोलकर नही देखना है उस ने हुक्म की खिलाफ उस प्लेट को खोलकर देखा तो उस मे Covid-19 की चिप नजरआई साफ जाहिर होता है के इंसानियत के खिलाफ कुछ साजिश चल है। pic.twitter.com/JIIJV7MrdS
— aaav (@aaav61901114) June 4, 2021
इस वीडियो में एक शख्स नारंगी रंग का युनिफॉर्म और पीले रंग का हैट पहने नजर आता है। इस शख्स को कहते सुना जा सकता है कि उसे टावर में एक सर्किट बोर्ड मिला है, जिसपर “COV 19” लिखा हुआ है। वह वीडियो के आखिर में आश्चर्य जताते हुए कहता है कि 'मोबाइल टावर में इस तरह का सर्किट क्यों लगाया गया है?'
पड़ताल शुरू करते हुए हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले। जिन्हें हमने गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें हेडन प्रॉसी नाम के ट्विटर अकाउंट पर जुलाई 2020 में शेयर किया गया एक वीडियो मिला।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- “कांस्पिरेसी थ्योरीज शुरू करना कितना आसान है?” 12 मिनट के इस वीडियो को हेडन प्रॉसी ने ही बनाया है। इसमें हेडन ने बताया कि किस तरह उन्होंने मोबाइल नेटवर्क इंजीनियर बनकर अफवाह फैलाई। हेडन ने एक सर्किट बोर्ड पर स्टिकर से COV 19 लिखा और 5G टावर के पास खड़े होकर वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
How easy is it to start a conspiracy theory? Posting again. Full vid here: https://t.co/RmPi3VU6rq pic.twitter.com/0s2Qm411mv
— Heydon Prowse (@HeydonProwse) July 10, 2020
वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो को ब्रिटिश एक्टिविस्ट हेडन प्रॉसी ने अफवाहों से सचेत करने के लिए बनाया था।

