1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. toddler saves twin brother video viral
Written By

2 साल के बच्चे ने बचाई जुड़वां भाई की जान (वीडियो)

toddler
कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनकी 'हैप्पी एंडिंग' के कारण इन्हें बार बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिए इस वीडियो में कैसे एक नन्हे बच्चे की तुरंत सोच और भाई को बचाने का जज्बा, जुड़वां भाई के काम आया और उसकी जान बच गई। 

 
दोनों भाई घर में ही खेल रहे थे और उनकी मम्मी थोड़ी देर के लिए कुछ करने लगीं। इसी बीच एक अलमारी पर दोनों बच्चे चढ़ने लगे। एक तरफ वजन ज्यादा होने से यह अलमारी गिर गई और एक बच्चा इसके नीचे दब गया। 2-साल के बच्चे ने अपने भाई को नीचे दबा देखा तो उसे बचाने की कोशिश करने लगा। अलमारी को उठाने से लेकर धकलेने तक के सभी उपाय इस बच्चे ने अपनाए और आखिरकार भाई को सुरक्षित बाहर निकाल ही लिया। जब बच्चों की मम्मी कमरे में आईं अलमारी गिरने से अधिक कुछ भी असामान्य नहीं था। दोनों बच्चों में से कोई भी रो नहीं रहा था। 
 
कमरे के सीसीटीवी कैमरे से बात साफ हुई। आप भी देखिए यह वीडियो जिसमें यह करिश्माई वाकया कैद है। 

photo and video courtesy : facebook