सम्बंधित जानकारी
- लखनऊ के 2 दिवसीय दौरे पर बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह, CM योगी के साथ हुई बैठक
- UP में 2022 का विधानसभा चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ने पर BJP में विरोधाभास
- बुजुर्ग पिटाई मामला: Twitter ने कहा- विवाद से हमारा लेना-देना नहीं
- धर्मांतरण गैंग का खुलासा, योगी के UP में 1000 लोगों का धर्म परिवर्तन
- UP: कोरोना कर्फ्यू में और छूट, खुलेंगे रेस्तरां और शॉपिंग मॉल
यूपी के मुरादाबाद में अवैध शराब से निकली जहरीली गैस, 4 की मौत
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में अवैध शराब से निकली जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद के राजपुर केशरिया गांव में इस हादसे से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने घटनास्थल से राजेंद्र सिंह, उसके 2 बेटों और 1 नौकर का शव बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजेंद्र सिंह कच्ची अवैध शराब बनाकर बेचता था।
हादसे के दिन भी राजेंद्र अपने घर के पास ही बने एक अन्य घर में अवैध शराब बलर रहा था। तभी किसी जहरीली गैस से एक-एक करके राजेंद्र सिंह के साथ ही उसके दोनों बेटे और नौकर बेहोश हो गए। जब काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बाहर बैठी राजेंद्र सिंह की पत्नी फूलवती वहां पहुंची चारों को बेहोशी की हालत में देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, किसी ज़हरीली गैस के फैलने से ही 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने वहां पानी का छिड़काव कराया और गैस के प्रभाव को कम किया। इसके बाद चारों लोगों को वहां से बाहर निकाला. तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
