गुड मॉर्निंग सर, वंदे मातरम सर... CM योगी और राज्यपाल के सामने इस तरह पेश आए बच्चे
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय जनभवन में बच्चों से किया संवाद, स्पेस व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं व पुस्तकालय का भी अवलोकन किया
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ आदर्श माध्यमिक विद्यालय जनभवन का अवलोकन किया। फिर कक्षाओं व लैब में पहुंचकर बच्चों से बातचीत भी की। सोमवार को विभिन्न परिधानों में विद्यालय पहुंचे बच्चों से सीएम ने महापुरुषों, उनकी वेशभूषा आदि के बारे में जानकारी ली।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री जब कक्षाओं में पहुंचे तो बच्चों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुछ बच्चों ने गुड मॉर्निंग सर, वंदे मातरम सर कहकर अभिवादन किया। सीएम विद्यालय में स्थापित सुनीता विलियम्स विलेज स्पेस लैब भी पहुंचे। यहां खुशी नामक बच्ची ने सीएम को अपने द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएम ने राज्यपाल के साथ अन्य बच्चों के मॉडल भी देखे, बच्चों से सवाल किए और उनकी हौसला अफजाई भी की। सीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब का भी अवलोकन किया और इनके बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बच्चों के अनुरोध पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। ओएसडी सुधीर एम बोबडे व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों को विद्यालय की विशेषताओं से अवगत कराया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
