Dhanteras
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly elections 2017

भाजपा अध्यक्ष पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज

Uttar Pradesh assembly elections 2017
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य चर्चा पर  इलाहाबाद के सिविल लाइंस कोतवाली में 130 लोकप्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 के तहत मालमा दर्ज किया गया है। 
बताते चले कि चौथे चरण के मतदान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य ने जब मतदान किया तो उस दौरान भाजपा का चुनाव निशान कमल अपने जैकेट पर लगाकर मतदान किया था।
 
इसके बाद सियासत तेज हो गई थी और इस मामले पर राजनीतिक दलों के विरोध के बाद इलाहाबाद के जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और एसडीएम फूलपुर को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए जिसको लेकर सिविल लाइंस थाने में सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनीलसिंह की तहरीर पर केशवप्रसाद मौर्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
ट्रंप ने किए 'रोजगार नियमों' के आदेश पर हस्ताक्षर