Narak Chaturdashi
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh Assembly election 2017, sixth stage

6ठे चरण के चुनावी समर में पति-पत्नी हुए प्रतिद्वंद्वी

Uttar Pradesh Assembly election 2017
उत्तरप्रदेश में 6ठे चरण के चुनावी दौर में देवरिया जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी अखाड़े में कुल 13 प्रत्याशी अपने भाग्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। किंतु इसी चुनावी अखाड़े में 2 प्रत्याशी ऐसे चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ये दोनों प्रत्याशी हैं- जेपी जायसवाल व कृष्णा जायसवाल। ये दोनों पति-पत्नी हैं किंतु इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं और अब ये सियासत में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।
कभी इसी देवरिया जिले में जेपी जायसवाल व कृष्णा जायसवाल 'बेस्ट कपल' के खिताब से नवाजे गए थे व काफी समय तक जिले में उदाहरण के तौर पर जाने जाते थे किंतु अब इनकी राहें अलग हो चुकी हैं। इन दोनों ने राजनीति की राहें पकड़ ली हैं। कृष्णा जायसवाल जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 
 
2007 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ही ये दोनों एक-दूसरे के विरोधी हो चुके थे। इस चुनाव में जेपी जायसवाल देवरिया के सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे तो इसी विधानसभा से कृष्णा जायसवाल भाजपा से प्रत्याशी। इस चुनाव में जेपी को तीसरा स्थान मिला तो कृष्णा जायसवाल पहुंचीं 10वें स्थान पर। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में भी जेपी कांग्रेस के ही प्रत्याशी हुए व चुनाव में चौथे नंबर पर पहुंचे। इस चुनाव में कृष्णा ने चुनाव नहीं लड़ा। 
 
इस बार के विधानसभा चुनाव में जहां जेपी सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं तो कृष्णा राष्ट्रीय लोकदल से किस्मत आजमा रही हैं। चर्चा के इस गर्म माहौल में मतदाता इस बार इनके भाग्य में क्या लिखता है, इसका पता तो 11 मार्च को ही लगेगा। 
ये भी पढ़ें
नरेन्द्र मोदी का कटाक्ष, मुझे भी काम बताते हैं अखिलेशजी...