dharma sangrah
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly election 2017

इस चुनाव में इन सीटों पर सुधर पाएगी भाजपा की स्थिति

Uttar Pradesh assembly election 2017
उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण में जिन 12 सीटों की 69 सीटों पर मतदान हुए हैं। उन सभी सीटों पर गत 2012 के 
विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी। उस चुनाव में सबसे ज्यादा कामयाबी  समाजवादी पार्टी को मिली थी। उसे 55 सीटें मिली थीं। 

बसपा को 6 सीट व भाजपा को केवल 4 सीटें मिली थीं एवं दस जिलों में भाकपा के खाते तक नहीं खुले थे। बसपा के 6 जिलों में खाते नहीं खुले थे। तीसरे चरण में हुए मतदान से पूर्व भाजपा ने अपनी पूर्व की स्थिति सूधारने के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने कई रैली व सभाएं कीं। 
 
ड्राइवरों और क्लीनरों की वोट डालने की व्यवस्था : अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अम्बेडकर नगर जिले में चुनावी डियूटी में लगे कर्मचारियों-अधिकारियो एवं सुरक्षा बल के जवानों और चुनाव के उपयोग में लिए गए वाहनों के ड्राइवरों व क्लीनरों को इस बार वोट डालने की व्यवस्था चुनाव आयोग के निर्देश पर कराई गई है। इन सभी की संख्या 7156 है, जिनके मतदान के लिए पांच फैशिलेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां ये सभी मतदान कर सकेंगे।